फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने किया नंदी का स्वागत

Tue, 26 Jul 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद। मंडल का प्रचार प्रभारी बनाए जाने के बाद कांग्रेस नेता नंद गोपाल गुप्ता नंदी के सोमवार को प्रथम नगरागमन पर कांग्रेसियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। साथ ही बम्हरौली एयरपोर्ट से मुट्ठीगंज तक कांग्रेसियों ने जुलूस निकालकर नंदी के साथ सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जिन्दाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन

नंदी सोमवार दोपहर दो बजे बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंचे।

कांग्रेसी नंदी के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर ही पहुंच गए और वहां से जुलूस की शक्ल में मुट्ठीगंज के लिए रवाना हुए। खुली गाड़ी में बैठे नंदी का रास्ते में  कई जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। स्वागत के लिए 12 जगह मंच बनाए गए। नंदी ने नई जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस हाईकमान के प्रति अपनी कृतज्ञता जताई। शहर अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने कहा कि नंदी को प्रभारी बनाए जाने से कांग्रेसियों में नई उर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ है। इस मौके पर महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी समेत पार्टी नेता बाबा अभय अवस्थी, तलत अजीम, मोहम्मद असलम, गिरीश गर्ग, जयशंकर मिश्र, तस्लीमउद्दीन, मोहम्मद नौशाद, लल्लू लाल गुप्ता, अतुल केसरवानी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें