मनरेगा एवं एसआईआर से जुड़ी जटिलताओं को लेकर मंगलवार को गंगापार कांग्रेस कमेटी ने मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को जनविरोधी और दमनकारी नीतियों के लिए जिम्मेदार बताया।
चौपाल को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार हिंदू–मुस्लिम, जाति और संप्रदाय के नाम पर समाज को बांटने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां महात्मा गांधी के विचारों के विपरीत हैं और देश की जनता को यह बात समझनी होगी।
कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव सुनील पांडेय ने किया। इस अवसर पर सद्दाम हुसैन सिद्दीकी, सूफिया बानो, उर्मिला सिंह, वेद प्रकाश बिंद, डॉ. अमर सिंह पटेल, सहाना बेगम, रवि भारतीया, हृदयानंद, उमेश कुमार आदि रहे।