फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कांग्रेसियों ने निकाली वोट बचाओ, देश बचाओ’ पदयात्रा

Sun, 25 Oct 2026 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
सोरांव -- कांग्रेसियों द्वारा निकाली गई वोट बचाओ देश बचाओ जागरूकता पदयात्रा
विज्ञापन
कांग्रेस गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में शनिवार को शिवगढ़ में ''वोट बचाओ, देश बचाओ, ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ नारे के साथ पदयात्रा हुई। पदयात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा और मताधिकार की सुरक्षा की मांग की। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

अशफाक अहमद ने कहा कि वोट जनता की सबसे बड़ी ताकत है। इसकी रक्षा करना लोकतंत्र को बचाने के समान है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस जनता के मताधिकार और सांविधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। कार्यक्रम का संचालन महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खुशनवेदा फारुकी ने किया। इसकी अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी मंजू मौर्या ने की। इस मौके पर जगदीश पटेल, मो. शमीम, मो. सदम हुसैन सिददीकी और सुनीता देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें