फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ों को जोड़ने के लिए अब कांग्रेस ने दिया ‘जाति छोड़ो जमात जोड़ो’ का नारा

विज्ञापन
congress given new slogan leave caste join group - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। कांग्रेस यूपी में समाज के हर वर्ग को जोड़ने के लिए मुहिम चला रही है। खास तौर से पिछड़ों को कांग्रेस के साथ लाने के लिए पार्टी ने व्यापक प्रयास शुरू किए हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इसकी जिम्मेदारी पूर्व सांसद राजाराम पाल को सौंपी है। रविवार को पाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मंडल स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए रणनीति तैयार की।अगले माह 15 जनवरी को प्रियंका लखनऊ में इस दिशा में हुए कार्यों की समीक्षा करेंगी।
विज्ञापन

जीरो रोड स्थित पार्टी कार्यालय में राजाराम पाल ने बताया कि पार्टी पिछड़े व अति पिछड़े समाज के लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए व्यापक अभियान चला रही है। जल्द ही लखनऊ के अंबेडकर मैदान में ‘जाति छोड़ो जमात जोड़ो’ के नारे के तहत रैली आयोजित की जाएगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामकिशुन पटेल, शहर अध्यक्ष नफीस अनवर, अंशुमान पटेल, हरदेव सिंह, गोविंद सिंह, अनूप सिंह, दीपचंद तिवारी, अनिल कुशवाहा, मोहम्मद कैफ, हीरालाल विश्वकर्मा समेत तमाम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें