बार कौंसिल में महाधिवक्ता का अभिनंदन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश में शनिवार को महाधिवक्ता विजय बहादुर सिंह का अभिनंदन किया गया। उनके महाधिवक्ता नियुक्ति किए जाने के उपलक्ष्य में बार कौंसिल के सदस्यों ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। महाधिवक्ता ने कौंसिल सदस्यों को आश्वासन दिया कि वह अधिवक्ता कल्याण की योजनाओं को शीघ्र लागू करवाएंगे। बार कौंसिल के अध्यक्ष रज्जाक खान, उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार अवस्थी और बार कौंसिल के सदस्यगण मौजूद थे। बार कौंसिल के सचिव प्रेमनाथ त्यागी और अन्य कर्मचारियों ने भी महाधिवक्ता का स्वागत किया।