फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरती, गोल्डी, राकेश, प्रगति सहित कई ने जीते पदक

Sun, 30 Nov 2014 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से शनिवार से शुरू हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जूनियर बालिका वर्ग में अंडर 42 भार वर्ग में आरती सिंह, अंडर 42 से 44 वर्ग में गोल्डी गौर, अंडर 46 से 49 वर्ग में राकेश कुशवाहा, अंडर 53 से 58 वर्ग में प्रगति, अंडर 63 से 68 वर्ग में सोनल मिश्रा, अंडर 29 वर्ग में रिया कुमारी, अंडर 33 से 37 वर्ग में स्वाती पांडेय, अंडर 37 से 41 वर्ग में आदिती चौबे, 41 से 45 वर्ग में प्रिया पाल, 44 से 47 वर्ग में प्रांजलि, 59 वर्ग से अधिक अनुष्का सिंह, 51 से 55 भार वर्ग में मुस्कान ने स्वर्ण पदक जीता। बालक वर्ग में 59 से 63 किलोग्राम भार वर्ग में अंशु जायसवाल, 45 से 48 वर्ग में नवीन कुमार, 48 से 51 वर्ग से सागर साहू, 51 से 55 वर्ग में हसीब अहमद, 68 से अधिक भार वर्ग में इमानवेल रोबर्ट, सीनियर बालक वर्ग में 67 से 72 किलोग्राम भार वर्ग में मोहन कुमार, 62 से 67 वर्ग में दीपांशु धुरिया, 58 से 62 वर्ग में अमित कुमार, 76 से 84 किलोग्राम भार वर्ग में महेश कुमार प्रसाद ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में द्वितीय एवं तृतीय स्थान आने वाले खिलाड़ियों को रजत, कांस्य पदक प्रदान किया गया। इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय जिमभनास्टिक खिलाड़ी आदित्य राणा ने किया। इस मौके पर क्रीड़ाधिकारी अजय सेठी, क्रिकेट प्रशिक्षक सोएब कमाल, राष्ट्रीय पदक विजेता ताइक्वांडों खिलाड़ी आरती सिंह, रंजीत कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में ताइक्वांडो खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें