फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News : अगले दो माह प्रयागराज से मुंबई जाने वाली किसी भी ट्रेन में उपलब्ध नहीं है कंफर्म सीट

Sat, 20 Apr 2024 05:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यह हाल तब है जब संगमनगरी के सभी स्कूल-कॉलेज अभी खुले हुए हैं। अधिकांश में गर्मी की छुट्टियां 15 से 20 मई से शुरू होंगी। बावजूद इसके अभी से ही मुंबई, पुणे आदि रूट की सभी ट्रेनें फुल हैं। प्रयागराज से मुंबई जाने वाली दुरंतो में अब 15 जून तक किसी भी श्रेणी में बर्थ नहीं है।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज से मुंबई की तरफ जाने वाली सभी ट्रेनें अगले दो माह फुल हैं। प्रमुख ट्रेनों में अब जुलाई माह में ही कंफर्म बर्थ है। ऐसे में जिन लोगों को स्कूल-कॉलेज बंद होने के बाद मुंबई रूट की तरफ जाना है, उनके सामने कंफर्म सीट का संकट आ गया है। मौजूदा समय प्रयागराज जंक्शन और छिवकी से मुंबई के लिए दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनें हैं। इनमें कुछ नियमित तो कुछ सप्ताह में दो या तीन दिन संचालित होती हैं। इन ट्रेनों में अगले दो माह किसी भी श्रेणी में कंफर्म सीट नहीं है।

विज्ञापन


यह हाल तब है जब संगमनगरी के सभी स्कूल-कॉलेज अभी खुले हुए हैं। अधिकांश में गर्मी की छुट्टियां 15 से 20 मई से शुरू होंगी। बावजूद इसके अभी से ही मुंबई, पुणे आदि रूट की सभी ट्रेनें फुल हैं। प्रयागराज से मुंबई जाने वाली दुरंतो में अब 15 जून तक किसी भी श्रेणी में बर्थ नहीं है।

15018 काशी एक्सप्रेस में एक जुलाई, 82355 पटना-छत्रपति शिवाजी टर्मिनल में सात जुलाई, 22130 तुलसी एक्सप्रेस में एक जुलाई, 22178 महानगरी एक्सप्रेस में 30 जून, 11062 पवन एक्सप्रेस में सात जुलाई, 12142 पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक में पांच जुलाई, 15648 गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक में 23 जुलाई तक, 12321 हावड़ा-मुंबई मेल में एसी की सभी श्रेणी में प्रतीक्षा सूची है।
विज्ञापन


कंफर्म रिजर्वेशन न मिलने की वजह से लोग भी परेशान हैं। प्रीतम नगर के दीपक शर्मा ने बताया कि उन्हें 30 अप्रैल को मुंबई जाना है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट चेक करने पर मालूम पड़ा कि अगले दो माह किसी भी प्रमुख ट्रेन में जगह नहीं है। इसी तरह झूंसी के संदीप पटेल को अगले माह 22 मई को पुणे जाना है, लेकिन सभी ट्रेनें जून तक फुल हैं।

विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन में किराया ज्यादा होने से रिजर्वेशन करने से कतरा रहे लोग

रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेन चलाने की सूची जारी की है। रूटीन ट्रेनों के मुकाबले इसका किराया ज्यादा होने से उसमें रिजर्वेशन करवाने से लोग कतरा रहे हैं। पाटलिपुत्र सेे लोकमान्य तिलक जाने वाली ट्रेन के थर्ड एसी में मुंबई का किराया जहां 1595 रुपये है तो बनारस से छत्रपति शिवाजी टर्मिनल स्पेशल ट्रेन संख्या 01138 में थर्ड एसी का किराया 1930 रुपये है। स्लीपर के किराये में भी 150 रुपये का अंतर है।

इस बार रिकार्ड संख्या में रेलवे चला रहा स्पेशल ट्रेनें

गर्मी की छुट्टियों में तमाम रूट की ट्रेनों में यात्रियों की लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे द्वारा रिकार्ड संख्या में स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। उत्तर मध्य रेलवे की बात करें तो इस बार यहां से चलने वाली तमाम स्पेशल ट्रेनों के 142 फेरे लगेंगे। कुछ स्पेशल का यहां से संचालन भी शुरू हो चुका है। यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज समेत देश के तमाम शहरों से मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया गया है। यात्री इन ट्रेनों में अपना रिजर्वेशन करवा सकते हैं। अधिकांश में अभी कंफर्म बर्थ उपलब्ध है। - अमित सिंह, पीआरओ, प्रयागराज मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें