फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन का सम्मेलन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन का 14वां प्रदेशस्तरीय दो दिवसीय सम्मेलन शनिवार और रविवार को होगा। विज्ञान परिषद सभागार में शनिवार सुबह 11:30 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सिद्धार्थ, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य विकास रंजन भट्टाचार्य शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हाईकोर्ट इलाहाबाद के वरिष्ठ अधिवक्ता रविकिरण जैन विशिष्ट अतिथि होंगे। वहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह स्वागत समिति के अध्यक्ष रहेंगे। यूपी बार कौंसिल के अध्यक्ष शिवकिशोर गौर, संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री पीवी सुरेंद्रनाथ, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार चौहान बतौर वक्ता अपनी बात रखेंगे। दो दिवसीय सम्मेलन में न्यायपालिका की संप्रभुता, संविधान और लोकतंत्र पर मंडराते खतरे व जनता की पहुंच से दूर होती न्याय व्यवस्था पर गंभीर चिंतन किया जाएगा। संगठन के जिलाध्यक्ष राधेश्याम द्विवेदी ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश से करीब 300 प्रतिनिधि और पर्यवेक्षक हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें