आयुर्वेद के रीडर उपाचार्य पद के लिए साक्षात्कार 10 अप्रैल को
लोक सेवा आयोग की ओर से आयुष विभाग के रीडर और प्रोफेसर पद के लिए साक्षात्कार नौ एवं 10 अप्रैल को आयोग परिसर में होगा। उप सचिव कमलेश चंद्र ने बताया कि आयुष विभाग आयुर्वेद के रीडर उपाचार्य संहिता संस्कृत एवं सिद्धांत के चार पदों के लिए साक्षात्कार नौ अप्रैल को प्रथम सत्र में सुबह 10 बजे द्वितीय सत्र में दो बजे से होगा। इसी प्रकार, प्रोफेसर आचार्य शालक्य तंत्र के तीन पदों के लिए 10 अप्रैल को 10 बजे से साक्षात्कार आयोजित किया गया है।