फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बाबा साहब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने पर हंगामा, की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायइनायत थाना क्षेत्र के रतौरा गांव में शुक्रवार की रात बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार को सुबह ग्रामीणों ने देखा तो भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

जानकारी होने पर कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी पहुंचे। विरोध-प्रदर्शन कर हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर प्रशिक्षु आईपीएस ईश्वर लाल गुर्जर, एसओ संजय कुमार गुप्ता फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और समझा बुझाकर कार्यकर्ताओं को शांत किया।
पुलिस ने कार्यकर्ताओं के आक्रोश को देखते हुए आननफानन नई प्रतिमा स्थापित कराई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने पांच सूत्रीय ज्ञापन दिया है। इस मौके पर नीरज पासी, रमेश वर्मा, नंदलाल पासी, सुशील वर्मा, रत्नेश विश्वकर्मा, कर्मवीर सिंह, संजय वर्मा, शनि वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, जानकारी मिलने पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती के निर्देश पर जिला अध्यक्ष चिंतामणि वर्मा के साथ जिला सचिव राजकुमार प्रजापति, विधानसभा अध्यक्ष फूलपुर दीपचंद सरल, एडवोकेट बृजराज गौतम, राजकुमार गौतम ने अधिकारियों से बातकर अराजक तत्वों के खिलाफ सरायइनायत थाने में प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें