फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: क्लीनिक में आग लगाने का आरोप, तहरीर

Mon, 06 Jul 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मऊआइमा में क्लीनिक में आग से क्षति
विज्ञापन
एक क्लीनिक में रात के समय आग लग गई। क्लीनिक स्वामी ने रंजिश में आग लगाने का आरोप लगाया है। सोरांव थाना क्षेत्र के भदरी निवासी राज सरोज का कंचनपुर में क्लीनिक है। शनिवार शाम को वह क्लीनिक बंद कर घर चले गए थे। रात में पड़ोसियों ने उन्हें क्लीनिक में आग लगने की सूचना दी। राज सरोज के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग बुझा दी थी। क्लीनिक में रखी दवाइयां, फर्नीचर, दरवाजे, अभिलेख और एक बाइक आग में जल गए। रविवार को राज सरोज ने मऊआइमा थाना में दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इंस्पेक्टर राम मूर्ति यादव ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें