इलाके की एक युवती ने हंडिया थाना क्षेत्र के युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती के अनुसार, वर्ष 2018 से आरोपी युवक ने उसे शादी का झांसा दिया। इस दौरान युवक ने नौ वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया, तो युवक ने कर्ज में होने का बहाना बनाया। आरोप है कि युवती ने कर्ज चुकाने के लिए युवक को 80,000 रुपये नकदी और एक सोने की अंगूठी दी। इसके बावजूद युवक टालमटोल करता रहा। कुछ दिनों पहले युवक ने दूसरी युवती से शादी कर ली। पीड़िता ने घूरपुर पुलिस से शिकायत कर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिली है और जांच की जा रही है।