लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के चित्र के साथ अपमानजनक व्यवहार का वीडियो वायरल हुआ है। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री विवेकानंद पाठक ने इसके लिए भाजपा के एमएलसी सुरेंद्र चौधरी पर आरोप लगाया है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के चित्र के साथ अपमानजनक व्यवहार का वीडियो वायरल हुआ है। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री विवेकानंद पाठक ने इसके लिए भाजपा के एमएलसी सुरेंद्र चौधरी पर आरोप लगाया है। विवेकानंद का आरोप है कि एमएलसी के उकसावे पर ही बीजेपी कार्यकर्ता राहुल गांधी के चित्र को कुचल रहे हैं। यह वीडियो में साफ दिख रहा है।
विज्ञापन
विवेकानंद ने इसकी शिकायत पुलिस आयुक्तत एवं डीएम से की है। उन्होंने दोनों अफसरों से बात करने के साथ व्हाट्सअप भी शिकायत भेजी है। साथ ही उचित कार्रवाई करने की मांग की। विवेकानंद का कहना है कि इस तरह का कृत्य सामाजिक सद्भाव बिगाड़ सकता है। यदि पुलिस उचित कार्रवाई नहीं करती है तो कांंग्रेस कार्यकर्ता भी भाजपा नेताओं के चित्र के साथ इस तरह का कृत्य करने के लिए बाध्य होंगे। ब्यूरो
योगेश यादव बनाए गए सपा में सिक्किम के प्रभारी
पूर्व जिलाध्यक्ष योगेश यादव को सपा सिक्किम प्रदेश इकाई का प्रभारी बनाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से इस आशय का आदेश जारी किया गया है। योगेश यादव का कहना है कि पार्टी हाईकमान ने बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा है और हमेशा की तरह मैं अपनी जिम्मेदारी के प्रति कर्मठता और ईमानदारी दिखाऊंगा।