फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगी छात्रा का पीछा करने वाला गिरफ्तार

Sun, 17 Feb 2019 12:39 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
अरेस्ट
विज्ञापन
कर्नलगंज में रहने वाली छात्रा का रास्ते में आते-जाते पीछा करने व विरोध पर धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी कोचिंग कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ के मानधाता निवासी छात्रा कर्नलगंज में किराये पर कमरा लेकर रहती है। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। उसने शिकायत की है कि पहले वह जिस कोचिंग में पढ़ती थी वहां काम करने वाला निसार खान उस पर बुरी नजर रखता था। यही वजह थी कि उसे दूसरी कोचिंंग में दाखिला लेना पड़ा। इसके बावजूद उसकी हरकतें बंद नहीं हुई। वह आते-जाते रास्ते में उसका पीछा करता है और विरोध पर धमकी भी दी। छात्रा का आरोप है कि आरोपी ने उसकी फोटो भी कहीं से पा ली है। पुलिस ने छेड़खानी व धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि आरोेपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुट्ठीगंज के गऊघाट में युवती से घर में घुसकर छेड़खानी की गई। आरोप है कि गोले भारतीय व छोटे लाल ने घर में घुसकर युवती से अश्लील हरकत की। शोर मचने पर भाभी बीचबचाव को आई तो दोनों पर हमला बोल दिया। पुलिस का कहना है कि मामला आपसी विवाद का है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें