फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कर्नलगंज में प्रतियोगी छात्र ने लॉज में पंखे से लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नलगंज थाना क्षेत्र के राजीव नगर स्थित एक लॉज में शुक्रवार शाम प्रतियोगी छात्र विवेक कुमार सिंह (25) ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन

विवेक कुमार सिंह मूलरूप से महाराजगंज के थाना कोतवाली के कटरा टोला राम खास मोहल्ले का रहने वाला था। पिछले कई साल से राजीव नगर स्थित जय सिंह के लॉज में रहकर प्रयागराज में पढ़ाई कर रहा था।
शुक्रवार को घर वालों ने जब उसको फोन किया ताे उसने कोई जवाब नहीं दिया। इससे परेशान होने उसके गांव से तीन लोग आए और पड़ोसी की मदद से विवेक के कमरे तक पहुंचे। दरवाजा खटखटाने पर आवाज नहीं आई तो खिड़की से देखा कि विवेक पंखे पर लटका हुआ है। दरवाजा तोड़ उसे फौरन नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

डायल-112 की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज किया। पता चला कि विवेक पिछले कई दिनों से पैसों की तंगी से परेशान चल रहा था।


मोबाइल खंगालने पर भी नहीं पता चला मौत का कारण
पुलिस जांच में सामने आया कि विवेक ने बीकॉम की पढ़ाई ईश्वर डिग्री कॉलेज से की थी। इसके बाद वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने लगा। पुलिस ने विवेक का मोबाइल भी खंगाला, लेकिन आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका। विवेक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके चाचा, पुलिस और बीएसएफ में तैनात हैं। वहीं, कर्नलगंज थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें