फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: प्रतियोगी छात्र ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Wed, 04 Mar 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फूलपुर के इफको पुलिस चौकी के सामने बीरकाजी गांव में मृतक शिवाकांत की फाइल फोटो।
विज्ञापन
होली की खुशियों के बीच मंगलवार सुबह एक प्रतियोगी छात्र ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फंदे पर लटके युवक को परिजनों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इफको पुलिस चौकी अंतर्गत बीरकाजी गांव निवासी शिवाकांत मिश्र (26) पुत्र अरविंद कुमार मिश्रा मंगलवार सुबह अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक की मां आरती देवी किसी काम से जब शिवाकांत को बुलाने लगी तो देखा कि वह कमरे में फंदे पर लटक रहा है। महिला की आवाज सुनकर घर के अन्य परिजन पहुंचे और युवक को स्थानीय चिकित्सालय में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि युवक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ आसपास के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का काम करता था।

पांच बेटियों में इकलौता बेटा था शिवकांत

मृतक छात्र पांच बहनों में इकलौता भाई था। बहनों की शादी हो गई हैं। शिवकांत के पिता दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। शिवाकांत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के साथ ही गांव में ट्यूशन पढ़ाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें