फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ट्रेडिंग एप में पैसा गंवाने के बाद प्रतियोगी छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जार्जटाउन थाना क्षेत्र के हासिमपुर में बृहस्पतिवार को गाजीपुर के प्रतियोगी छात्र बालेंद्र गौतम (25) ने ट्रेडिंग एप में पैसा गंवाने के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। बड़ी बहन ने देखा तो उसे पड़ोसी छात्रों की मदद से एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आठ महीने पहले ही वह यहां प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने आया था।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले में खानपुर थाने के मौदहा गांव के रहने वाले हरिशंकर गौतम प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक हैं। बालेंद्र उनके दो बेटाें में बड़ा था। घर में मां, भाई विनय और दो बहने हैं। जीजा अभय ने बताया कि बालेंद्र ने कुछ समय से ट्रेडिंग एप में पैसे लगाने शुरू कर दिए थे। इसमें उसके करीब 20 हजार रुपये डूब गए थे। वह घर वालों के डर से परेशान रहता था। बृहस्पतिवार को उसने फंदा लगा लिया।

आईएएस-पीसीएस बनना चाहता था बालेंद्र

जीजा अभय ने बताया कि बालेंद्र पढ़ने में अच्छा था। 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह गांव के पास स्थित एक कॉलेज में बीए में एडमिशन लेकर यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने चला आया। वह अक्सर कहता था कि एक दिन आईएएस-पीसीएस बनेगा। छोटा भाई विनय बनारस में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। वहीं, शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनाें ने उसका शव गांव ले जाकर अंतिम संस्कार किया। घटना के बाद से मां, बड़ी बहन बंदना समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



दूसरे कमरे में सो रही थी बड़ी बहन

बड़ी बहन बंदना चंद्राणी अपने बेटे की दवा कराने के लिए बालेंद्र के साथ ही रहती थी। घटना के समय वह दूसरे कमरे में सो रही थी। जब उठी तो भाई को आवाज दी, कोई जवाब नहीं मिला तो वह उसके कमरे में पहुंची जहां बालेंद्र फंदे से लटका हुआ था। जार्जटाउन थाने की पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।


एक सप्ताह पहले भी मिला था गाजीपुर के प्रतियोगी छात्र का शव
अल्लापुर में पानी टंकी के पास करीब एक सप्ताह पहले भी गाजीपुर के अभिषेक कुमार राय (28) का शव कमरे में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्टअटैक से मौत होने की बात सामने आई थी। दोस्तों ने बताया था कि उसका लेखपाल के पद पर चयन भी हो गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें