फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अतीक के शार्प शूटर आबिद समेत आठ पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरामुफ्ती में दिनदहाड़े फायरिंग, रंगदारी मांगने के मामले में अतीक अहमद के शार्प शूटर आबिद समेत आठ पर संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वादी अकरम की तहरीर पर यह केस दर्ज किया गया है। घटना एक दिन पहले हुई थी, जिसमें लूट की भी धारा लगाई गई है।
विज्ञापन

अकरम मरियाडीह गांव का रहने वाला है। उसने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे के करीब वह छोटे भाई जुनैद व दामाद एकरार के साथ मरियाडीह कछार स्थित खेत पर गया था। तभी माफिया आबिद प्रधान अपने रिश्तेदारों जावेद, मो0 जीशान, मो0 आलम, मो0 शादान, मो0 औन, कल्लू कसाई व लल्लू पिस्टल, राॅड व लाठी-डंडे लेकर आए और गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया और पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद आबिद ने अपनी कमर से पिस्टल निकालकर नाल जुनैद के मुंह में डाल दी। बोला कि हमने कहा था कि खेत पर आना है तो दो बीघा जमीन हमें रजिस्ट्री करनी होगी।
आरोपी है कि वादी भागा तो आबिद व जावेद ने पिस्टल से फायर किया। वह जमीन पर गिर गया और किसी तरह उसकी जान बची। पिटाई में उसे, जुनैद व एकरार के शरीर पर गंभीर चोटें आईं। वादी का यह भी आरोप है कि उसके भतीजे की बुलेट भी आरोपी लेकर चले गए। आरोपियों ने एक दिन पहले भी एकरार अहमद को मारा पीटा था।
विज्ञापन


तीन दर्जन से ज्यादा केस, जून में भी हुआ था मुकदमा
आबिद उर्फ प्रधान अतीक अहमद का शार्प शूटर है, जिस पर तीन दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। इनमें राजूपाल हत्याकांड व अल्कमा-सुरजीत दोहरा हत्याकांड भी शामिल है। इसी साल जून में हरवारा निवासी प्रॉपर्टी डीलर अशरफ ने उस पर आठ लाख रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें