धूमनगंज में रहने वाली एक प्रतियोगी छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने उसे रविवार की रात सवा नौ बजे अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार को दोपहर में उसकी सांसें थम गईं।
धूमनगंज में रहने वाली एक प्रतियोगी छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने उसे रविवार की रात सवा नौ बजे अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार को दोपहर में उसकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन
धूमनगंज इलाके के चक मीरपट्टी की रहने वाले सुरेश गौतम मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। तीसरे नंबर की बेटी नीलम गौतम (24) प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती थी। रविवार को देर शाम उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे लेकर एसआरएन अस्पताल पहुंचे। यहां रात भर उपचार चला। दूसरे दिन सोमवार को उसकी सांसें थम गईं।