करीब आठ बजे उसने भाभी मीना देवी के मोबाइल पर कॉल कर यह भी पूछा कि राजमिस्त्री घर पहुंचा या नहीं। हालांकि खुद नहीं लौटा। रात 10 बजे के करीब परिजनों को जानकारी मिली कि भास्कर लहूलुहान हालत में सोरांव के सरायखातून गांव में पड़ा है। परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कुछ दूर पर उसकी बाइक व बैग भी मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में परिजनों ने किसी रंजिश के बाबत इंकार किया है। फिलहाल पिता की तहरीर पर अज्ञात में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
बैग में मिले कई लोगों की मार्कशीट, सर्टिफिकेट
पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच पड़ताल के दौरान मृतक के बैग में कई लोगों की मार्कशीट व सर्टिफिकेट मिले हैं। इसमें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट से लेकर स्नातक तक के शैक्षिक प्रमाणपत्र शामिल हैं। खास बात यह है कि परिजनों का कहना है कि शनिवार शाम घर से निकलने के दौरान उसके पास सिर्फ एक पॉलीथिन थी। बैग कहां से आया, इस बाबत जानकारी से उन्होंने इंकार किया है।