फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीएससी के सामने प्रतियोगियों का चक्काजाम

Sun, 06 May 2018 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
प्रतियोगी छात्रों ने शनिवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के सामने चक्काजाम कर दिया। प्रतियोगी विभिन्न मांगों को लेकर आयोग के अफसरों से मिलने पहुंचे थे। शुरुआत में अफसरों ने मिलने से इनकार कर दिया लेकिन दो घंटे चले चक्काजाम के बाद आयोग के सचिव और परीक्षा नियंत्रक ने छात्रों से मुलाकात की। अफसरों से आश्वासन मिलने के बाद छात्र वहां से लौट गए। छात्रों में इस बात को लेकर सबसे अधिक नाराजगी थी कि आयोग कैलेंडर में प्रस्तावित परीक्षाएं लगातार टाल रहा है और प्रतियोगियों को इसकी सूचना परीक्षा नजदीक आने पर दी जा रही है। ऐसे में उनकी तैयारी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा के बैनर तले प्रतियोगी छात्र शनिवार सुबह 11 बजे आयोग पहुंचे और अफसरों से मिलने की मांग करने लगे। मना करने पर प्रतियोगियों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। कुछ देर बार आयोग के मेन गेट पर तालाबंदी कर दी। तब भी बात नहीं बनी तो प्रतियोगियों ने आयोग के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। इससे लखनऊ आने-जाने वाली रोडवेज की बसें भी जाम में फंस गईं। तकरीबन दो घंटे तक हंगामा होता रहा। दोपहर तीन बजे मोर्चा अध्यक्ष कौशल सिंह के नेतृत्व में पांच छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से आयोग के सचिव जगदीश और परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार ने मुलाकात की। विभिन्न मुद्दों पर वार्ता के बाद छात्रों ने आंदोलन खत्म किया। इस दौरान अमित सिंह, सतीश कुमार, अर्चना सिंह, चंदन सिंह, पंकज श्रीवास्तव, विनीत पांडेय, प्रदीप पांडेय, आलोक राय, अनिल उपाध्याय, सत्येंद्र सिंह, विहांग सिंह, राजेश तिवारी, अजय राय, सुरेश यादव, सतीश कुमार, धनंजय सिंह आदि मौजूद रहे।

- छात्रों से बातचीत के दौरान आयोग के अफसरों ने बताया कि लोअर सबऑर्डिनेट परीक्षा के लिए विभिन्न विभागों से 250 से अधिक पदों का अधियाचन मिल चुका है। अन्य विभागों से भी अधियाचन आना है। जून के अंत में इसका विज्ञापन जारी किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन


 अफसरों ने यह भी कहा कि परीक्षा तिथि बदलने पर अभ्यर्थियों को एक माह पहले सूचना दी जाएगी। विवादित प्रश्नों की पुनरावृत्ति पर रोक लगाने के लिए विशेषज्ञों का पैनल बदला जाएगा। आरओ-एआरओ परीक्षा-2016 का मामला सीबीसीआईडी रिपोर्ट पर निर्भर करेगा। साथ ही तीन-चार वर्षों से लंबित डायट प्रवक्ता परीक्षा के विभिन्न विषयों का परिणाम जल्द जारी किया जाएगा।

प्रतियोगियों को यह आश्वासन भी मिला कि पीसीएस मुख्य परीक्षा-2016 का परिणाम जून के अंत तक जारी किया जाएगा। अफसरों ने यह भी बताया कि पीसीएस-2018 का विज्ञान जून तक जारी किया जाएगा, क्योंकि कुछ पदों पर अनुभव प्रमाणपत्र मांगने के कारण कार्मिक विभाग ने पुन: स्पष्टीकरण मांगा है। पीसीएस-2018 का नया सेलेबस और मॉडल प्रश्नपत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें