फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मुख्य संपर्क मार्ग पर जलभराव होने से राहगीर परेशान

Wed, 17 Jun 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
बहरिया क्षेत्र के सराय सुल्तान उर्फ पूरे मखदूम गांव का मुख्य संपर्क मार्ग पर जलभराव की समस्या से राहगीर परेशान हैं। सड़क किनारे नाली न होने के कारण बरसात का पानी और दूषित जल सड़क पर जमा हो गया है। सड़क का बड़ा हिस्सा पानी में डूब गया है और मार्ग तालाब जैसा दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग है। जलभराव के कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जो पानी भरे होने के कारण दिखाई नहीं देते। इससे दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली निर्माण न होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो रही है और हर वर्ष बरसात में यही स्थिति बन जाती है। ग्राम विकास अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि पीडब्ल्यूडी की सड़क पर पानी भरा हुआ है लेकिन कुछ ग्रामीणों ने पानी को बाधित किया हुआ है, जिससे जलनिकासी में दिक्कत हो रही है। सफाई कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं, तत्काल पानी निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें