बारा तहसील में धरना प्रदर्शन करते कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता
- फोटो : 1
शुक्रवार को कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी - लेनिनवादी) न्यू ड्रेमोक्रेसी के कार्यकर्ताओं ने बारा तहसील में धरना दिया। उन्होंने एसडीएम अर्पित कुमार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेशकुमार को बर्खास्त करने, असंवैधानिक एसआईआर रद्द करने और मतदाता सूची चस्पा करने की मांग की गई। उपजिलाधिकारी ने ज्ञापन भेजने का आश्वासन दिया। धरने में कामरेड हीरालाल, राजकुमार पथिक, राम कैलाश कुशवाहा, विनोद सैलानी, भीमलाल, मकबूल शाह, राजेश आदिवासी,उमेश पटेल, पन्नालाल आदि रहे।