फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: करंट की चपेट में आने से झुलसे किशोर की मौत

Sat, 14 Nov 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मऊआइमा- मृतक लकी की फ़ाइल फ़ोटो - फोटो : 1
विज्ञापन
किरांव गांव में बृहस्पतिवार सुबह नीम की डाल काटते समय 17 वर्षीय लकी गौतम हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। उसे एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। लकी बाबूलाल गौतम का पुत्र था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन घनी आबादी के बीच से गुजर रही है। बिजली विभाग से कई बार तार हटाने की मांग की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराने और धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने घटना से अनभिज्ञता जाहिर की। क्षेत्रीय लेखपाल ने शनिवार को गांव पहुंचकर रिपोर्ट तहसील को देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें