कैब का बढ़ गया किराया
ऑनलाइन राइड सेवाओं के संचालन को मुश्किल होता देख आठ से 10 दिन में इनके किराये में बढ़ोतरी के आसार तेज हो गए हैं। ट्रांसपोर्टर महेंद्र यादव, गोपाल जी ने कहा कि भाड़ा पहले ही 15 फीसदी तक बढ़ाया जा चुका है। पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि ने और मुश्किल बढ़ा दी है।
निर्माण कार्यों पर असर
सरिया कारोबारी पप्पू केसरवानी के मुताबिक ट्रांसपोर्ट भाड़ा बढ़ने से लोहे के तार और सरिया की कीमतों में चार से पांच रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी है। सफेद सीमेंट की कीमत में 50 रुपये प्रति बोरी का इजाफा हो गया है, जबकि मौरंग व बालू के दाम भी 100 रुपये तक चढ़ गए।
सब्जी समेत चौतरफा महंगाई से गृहणियां परेशान
महंगाई से सबसे ज्यादा गृहणियां परेशान हैं। न्याय नगर की रागिनी सिंह और सलोरी की दिव्या शर्मा ने कहा कि सब्जी, राशन, रसोई गैस ने पहले ही घर का बजट बिगाड़ रखा था। अब पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि से हर एक चीज के और ज्यादा महंगे होने का डर सता रहा है। पुष्पांजलि सिंह ने कहा कि घर की कई जरूरी चीजों में कटौती के लिए विवश होना पड़ रहा है।
सब्जियों के इस तरह से बढ़ रहे दाम (प्रति किलो )
सब्जी पहले अब
आलू 15-18 20-22
टमाटर 25-30 35-40
प्याज 18-20 25-30
लहसुन 200-220 240-250
नींबू 100-120 140-150
इनके बढ़ गए दाम
सामग्री हफ्तेभर पहले मौजूदा
अरहर दाल 103 107
चना दाल 67 72
बेसन 85 90
चावल 38 42
सरसों का तेल 170 175
बादाम 850 900
पिस्ता 1050 1290
(सभी खाद्य सामग्री की कीमतें थोक में प्रति किलो के हिसाब से)