फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: आयोग की वेबसाइट का सर्वर बैठा, फंसे पीसीएस के आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की वेबसाइट का सर्वर सोमवार को लगभग ठप रहा। इससे पहले शनिवार और रविवार को भी सर्वर काफी धीमा था। पीसीएस परीक्षा-2024 के लिए 29 जनवरी को ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करने का अंतिम मौका था। ऐसे में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके।
विज्ञापन

पीसीएस के 220 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया एक जनवरी 2024 से शुरू हुई थी। ऑनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 29 जनवरी 2024 निर्धारित की गई थी, जबकि ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाने की अंतिम तिथि दो फरवरी 2024 और ऑनलाइन आवेदन में सुधार/संशोधन की अंतिम नौ फरवरी 2024 है।
आयोग का सर्वर काम न करने के कारण जो अभ्यर्थी ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा नहीं कर सके, उनके आवेदन भी स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थियों का दावा है कि आयोग की वेबसाइट का सर्वर तीन दिनों से बैठा हुआ है और अभ्यर्थी ऑनलाइन फीस और फॉर्म जमा करने के लिए साइबर कैफे के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों का कहना है कि सोमवार को फीस जमा करने का आखिरी मौका था। इससे पहले शनिवार और रविवार को एसबीआई का पोर्टल बंद होने के कारण ऑनलाइन फीस जमा नहीं हो सकी। आयोग के हेल्पलाइन नंबर पर भी संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। कुछ अभ्यर्थियों ने आयोग को ई-मेल के माध्यम से अपनी समस्या बताईं, जिनका निराकरण भी कराया गया।
हालांकि, आखिरी तीन दिनाें में ऑनलाइन फीस जमा करने का प्रयास करने वाले ज्यादातर अभ्यर्थी आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके। इस बीच वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) के कारण आयोग की वेबसाइट पर दबाव भी काफी बढ़ है। तेजी से हो रही ओटीआर को भी वेबसाइट का सर्वर बैठने की वजह माना जा रहा है। अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने और आवेदन स्वीकार किए जाने की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने की मांग की है।
पिछले 24 घंटे के दौरान आयोग की वेबसाइट पर 20 हजार से अधिक ओटीआर हुए हैं। 28 जनवरी की शाम तक 1791554 अभ्यर्थियों को ओटीआर नंबर जारी किए गए थे। वहीं, 29 जनवरी की शाम तक यह संख्या बढ़कर 1813559 हो गई। वहीं, पीसीएस-2024 के लिए आवेदन शुरू होने से पूर्व 31 दिसंबर 2023 तक ओटीआर नंबर प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 16 लाख थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें