असिस्टेंट प्रोफेसर समाजशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, रसायन विज्ञान के परिणाम जारी
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की ओर से राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर समाजशास्त्र के रिक्त 15 पदों पर सीधी भर्ती के लिए 19 से 21 सितंबर के बीच आयोग में साक्षात्कार संपन्न हुआ। साक्षात्कार के बाद रश्मि कुमारी, प्रणय कुमार तिवारी, अजय कुमार शुक्ला, गौतम आनंद, सुधीर कुमार, प्रगति दुबे, आदित्य प्रताप सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव, रानी राय, राजेश कुमार सिंह, संदीप सामंत सिंह, शिवांगी पांडेय, निशांत श्रीवास्तव, दीपक कुमार और दिनेश चंद्र शर्मा सफल हुए हैं। वहीं शिक्षाशास्त्र विषय में पांच पदों के लिए 22 सितंबर को साक्षात्कार लिया गया था। इसमें नेहा मिश्रा, नीलमणि त्रिपाठी, श्याम सिंह, डॉ. रामनरेश, रेनम मलिक का चयन हुआ है। रसायन विज्ञान में चार पदों के लिए 22 सितंबर को इंटरव्यू संपन्न हुआ। साक्षात्कार के बाद पुष्कर मिश्र, गौरव कुमार, अनिरूद्ध सिंह और सरिता गोंड को सफल घोषित किया गया।
सहायक आचार्य साइकियाट्री के तीन पदों का परिणाम घोषित
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की ओर से राजकीय मेडिकल कॉलेजों में सहायक आचार्य (असिस्टेंट प्रोफेसर) साइकियाट्री के तीन पदों पर सीधी भर्ती के तहत 22 सितंबर को साक्षात्कार संपन्न हुआ था। इंटरव्यू के बाद पूजा शतदल, संतोष कुमार केशरवानी और मधु को सफल घोषित किया गया है। उक्त परिणाम में जिन अभ्यर्थियों का चयन औपबंधिक रूप से हुआ है, उनका चयन आयोग द्वारा वांछित अभिलेख प्रस्तुत करने तक औपबंधिक रहेगा।