फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीएससी के विशेषज्ञों के जवाब गलत, बीएचयू की रिपोर्ट पर कार्यवाही का आदेश

Fri, 26 Jul 2019 10:21 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
UPPSC
विज्ञापन

उच्चर शिक्षा आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में पूछे गए सवालों को लेकर आयोग के विशेषज्ञों की राय गलत साबित हो गई। हाईकोर्ट के निर्देश पर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने हिंदी विषय के चार जवाबों को गलत ठहराते हुए याची अभ्यर्थियों के जवाब को ही सही बताया है। बीएचयू की रिपोर्ट देखने के बाद कोर्ट ने आयोग को इसके आधार पर कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि बीएचयू की रिपोर्ट को ध्यान में रखते हुए एक माह में आगे की कार्यवाही की जाए। अजय कुमार सिंह की याचिका पर यह आदेश न्यायमूर्ति अभिनव उपाध्याय ने दिया।

विज्ञापन

याची के अधिवक्ता सीमान्त सिंह के मुताबिक विज्ञापन संख्या 47 वर्ष 2016 की लिखित परीक्षा पांच जनवरी 2019 को आयोजित की गई। लिखित परीक्षा के बाद जारी आंसर की में अभ्यर्थियों ने सवालों के जवाब सही पाए। मगर 30 अप्रैल 2019 को संशोधित आंसर की जारी की गई, जिसमें हिंदी विषय के आठ प्रश्नों के जवाब गलत कर दिए गए। जबकि पहले आंसर की में यह सही थे। इसे लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई। कोर्ट ने आयोग से जवाब मांगा। आयोग ने अपने विशेषयों की राय प्रस्तुत करते हुए संशोधित आंसर की को सही बताया।


याचीगण की ओर से एनसीआरटी और अन्य मान्य पुस्तकें प्रस्तुत कर तर्क दिया गया कि आयोग के विशेषज्ञोें की राय गलत है। इसे देखते हुए कोर्ट ने प्रश्न संख्या 79 का जवाब रद्द कर दिया और चार प्रश्नों पर बीएचयू के कुलपति को दो प्रोफेसरों की कमेटी बना कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था। बीएचयू की रिपोर्ट में प्रश्न संख्या 37, 47, 52 और 99 के जवाब गलत पाए गए और याचीगण का जवाब सही पाया गया। कोर्ट ने याचिका स्वीकार करते हुए आयोग को एक माह में रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें