फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : रंग दिखाएंगे राह, रेलवे स्टेशनों पर नहीं भटकेंगे श्रद्धालु, स्टेशनों पर कलर कोडिंग प्रणाली लागू

Wed, 14 Jan 2026 07:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मेले के प्रमुख स्नान पर्वों के दौरान रेलवे स्टेशनों पर भीड़ का दबाव बढ़ने के बावजूद यात्रियों को अपने गंतव्य दिशा की ओर जाने वाली ट्रेन के बारे में पता करने के लिए भटकना नहीं होगा।
विज्ञापन
Magh Mela 2026 : माघ मेले में रेलवे स्टेशनों की कलर कोडिंग की गई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेले के प्रमुख स्नान पर्वों के दौरान रेलवे स्टेशनों पर भीड़ का दबाव बढ़ने के बावजूद यात्रियों को अपने गंतव्य दिशा की ओर जाने वाली ट्रेन के बारे में पता करने के लिए भटकना नहीं होगा। इसके लिए उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने स्टेशनों पर कलर कोडिंग व्यवस्था लागू की है।

विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के पीआरओ अमित कुमार सिंह के अनुसार, इस प्रणाली के तहत प्रयागराज जंक्शन, छिवकी, नैनी एवं सूबेदारगंज पर प्रत्येक दिशा के लिए अलग-अलग रंग निर्धारित किए गए हैं। इस व्यवस्था के माध्यम से स्टेशन पर आने वाले श्रद्धालु बिना किसी अतिरिक्त पूछताछ के यह स्पष्ट रूप से समझ सकेंगे कि उन्हें अपनी गंतव्य दिशा की ट्रेन के लिए किस रंग के यात्री आश्रय एवं किस गेट से जाना है। इससे यात्रियों में भ्रम की स्थिति नहीं होगी। भीड़ का संतुलित वितरण सुनिश्चित होगा और माघ मेला अवधि के दौरान स्टेशन परिसरों में सुचारु, सुरक्षित व नियंत्रित आवागमन बना रहेगा।

Magh Mela 2026 : माघ मेले में रेलवे स्टेशनों की कलर कोडिंग की गई। - फोटो : अमर उजाला।
प्रयागराज जंक्शन से दिशावार व्यवस्था

लाल रंग : लखनऊ/वाराणसी (बनारस) के लिए, यात्री आश्रय संख्या-एक/गेट संख्या-एक
नीला रंग : पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए, यात्री आश्रय संख्या-दो/गेट-दो
पीला रंग : मानिकपुर दिशा के लिए , यात्री आश्रय संख्या-तीन/गेट-तीन
हरा रंग : कानपुर दिशा के लिए, यात्री आश्रय संख्या-चार/गेट-चार
सभी दिशाओं में यात्रा करने वाले आरक्षित यात्री सिटी साइड स्थित गेट-पांच से प्रवेश करेंगे

Magh Mela 2026 : माघ मेले में सातों मार्ग पर कलर कोडिंग, प्रतीकात्मक चिन्हों से मिलेंगी पहचान। - फोटो : अमर उजाला।
नैनी जंक्शन से दिशावार व्यवस्था

हरा रंग : कानपुर दिशा के लिए, यात्री आश्रय संख्या-एक/गेट-एक
नीला रंग : झांसी दिशा के लिए, यात्री आश्रय संख्या-दो/गेट-एक
लाल रंग : सतना दिशा के लिए, यात्री आश्रय संख्या-तीन/गेट-एक
पीला रंग : पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए, यात्री आश्रय संख्या-चार-ए एवं चार-बी/गेट-तीन एवं चार
सभी दिशाओं में यात्रा करने वाले आरक्षित यात्री गेट-दो से प्रवेश करेंगे
विज्ञापन

छिवकी स्टेशन से दिशावार व्यवस्था

हरा रंग : पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन दिशा के लिए, यात्री आश्रय संख्या-एक/गेट-एक-ए
लाल रंग : मानिकपुर, सतना दिशा के लिए, यात्री आश्रय संख्या-दो/गेट संख्या-एक-बी
झांसी दिशा के लिए यात्री आश्रय संख्या-तीन/गेट-एक-बी
सभी दिशाओं में यात्रा करने वाले आरक्षित यात्री गेट संख्या-दो से प्रवेश करेंगे

सूबेदारगंज स्टेशन से दिशावार व्यवस्था

कानपुर दिशा के लिए यात्री आश्रय संख्या-एक/गेट-एक
कानपुर दिशा के लिए आरक्षित यात्री गेट संख्या-तीन से प्रवेश करेंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें