फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कर्नलगंज व केपी इंटर कॉलेज की टीम ने कबड्डी में दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर उत्तर क्षेत्र माध्यमिक विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता शनिवार को केपी इंटर कॉलेज के मैदान पर हुई। सीनियर वर्ग (बालक) में कर्नलगंज इंटर कॉलेज ने केपी इंटर कॉलेज को 28-15, सीनियर बालिका वर्ग में केपी कॉलेज की टीम ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कटरा को 27-16 से हराया। वहीं, सब जूनियर बालक वर्ग में केपी इंटर कॉलेज ने पब्लिक इंटर कॉलेज मनौरी को 33-26 और सब जूनियर बालिका वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज सिविल लाइंस ने ईश्वर शरण बालिका इंटर कॉलेज को 18-14 से हराया। राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज, कटरा की प्रधानाचार्य शशिबाला चौधरी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। संचालन उमेश खरे ने किया। इस मौके पर समाजसेवी शिव शंकर सिंह, संयोजक डॉ. योगेंद्र सिंह, अरुण पांडेय, डॉ. बृजेश खरे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें