फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्तीः 29 अक्तूबर से महिला, दिव्यांग को विद्यालय आवंटन

विज्ञापन
college will be allotted to woman and physically handicapped from 29th october
विज्ञापन
प्रयागराज। परिषदीय विद्यालयों के लिए नवनियुक्त 31277 शिक्षकों में से जिले में नियुक्त 845 शिक्षकों को 29 और 30 अक्तूबर को विद्यालय का आवंटन किया जाएगा। बीएसए संजय कुशवाहा के अनुसार 29 अक्तूूबर को समस्त महिला एवं पुरुष दिव्यांग अध्यापकों की काउंसलिंग के बाद विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया होगी। 29 अक्तूबर को 106.33 अंक से 82.03 अंक पाने वाली महिला अध्यापिकाओं को प्रात: 11.30 बजे से पांच बजे के बीच एवं 30 अक्तूबर को 82 अंक से 61.89 अंक पाने वाली महिला अभ्यर्थियों को प्रात: नौ से तीन बजे के बीच बुलाया गया है। विद्यालय आवंटन के लिए चयनित शिक्षकों को जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में आना होगा। विद्यालय आवंटन के लिए अभ्यर्थियों को अपने प्रमाण पत्रों के साथ आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें