फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड़ी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, शीतलहर

विज्ञापन
Cold winds increase cold, cold wave - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। पहाड़ों से आ रहीं बर्फीली ठंडी हवाओं से ठिठुरन बढ़ी है। शीतलहर के बीच गलन वाली सर्दी से लोग परेशान रहे। ठंड से हाथ-पैर और कान सु्न्न हो रहे हैं। सुबह कोहरा फिर खिली धूप के बीच सर्द हवाएं सताती रहीं। न्यूनतम पारा करीब दो डिग्री लुढ़कने के बाद भी धूप कमजोर रही। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी गलन वाली ठंड से फिलहाल 48 घंटे राहत के आसार नहीं हैं। यह क्रम 25 दिसंबर के बाद भी जारी रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

तापमान की उठापटक के बीच हाड़ कंपाने वाली ठंड से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह कोहरा छाया रहा। फिर धूप खिली तो लोग चहके। धूप सेेंकने छत पहुंचे लोगों को ठंडी हवाओं ने ज्यादा देर िटकने नहीं दिया। हवाओं के प्रभाव से तेज धूप भी बेअसर साबित हुई। शाम चार बजे ही धूप गुम होने लगी तो अंधेरे जैसे स्थिति बन रही। ऐसी ठंड में खुले स्थानों पर अलाव ही राहत दे पा रहे हैं।
रविवार को अधिकतम तापमान मामूली अंतर के साथ 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान करीब दो डिग्री कम होकर 9.6 डिग्री सेल्सियस पर आया लेकिन रात पहले से अधिक सर्द रही। हवाओं का रुख उग्र ही रहा। घर से बाहर निकले लोग हाथ और चेहरा ढंकते नजर आए। वातावरण में नमी का स्तर उच्चतम स्तर पर बना रहा। आर्द्रता अधिकतम 100 और न्यूनतम 63 प्रतिशत मापी गई।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड से राहत के आसार नहीं है। पहाड़ों पर बर्फबारी और बर्फीली हवाओं के प्रभाव से अगले 48 घंटे ऐसा ही सर्द मौसम बना रह सकता है। सोमवार को कोहरा छाया रहेगा, लेकिन धूप कुछ राहत दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें