फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : धारदार हथियार से नारियल पानी विक्रेता की हत्या, दुकान पर मिला खून से लथपथ शव, बहनोई हिरासत में

Thu, 09 Feb 2023 09:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पीडीए कॉलोनी पाठक मार्केट के समीप बुधवार की रात नारियल पानी विक्रेता की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह फुटपाथ पर खून से लथपथ शव मिला तो सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
Prayagraj News : नारियल पानी विक्रेता की हत्या के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडीए कॉलोनी पाठक मार्केट के समीप बुधवार की रात नारियल पानी विक्रेता की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह फुटपाथ पर खून से लथपथ शव मिला तो सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शक के आधार पर उसके बहनोई को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


बरेली जिले के वार्ड संख्या नौ निवासी सारिक (20) वर्षीय पुत्र मासूम और उसका बहनोई शान पुत्र यासीन थाना क्षेत्र के पाठक मार्केट के समीप फुटपाथ पर नारियल पानी की दुकान लगाते थे। बुधवार की रात दोनों भोजन करके दुकान के अंदर ही सो रहे थे। रात में ही सारिक की धारदार हथियार से कत्ल कर दिया गया। सुबह जब सफाई कर्मी सड़क किनारे झाड़ू लगा रही थी, उसी ने खून से लथपथ शव देखा। शोर मचाया तो पास सो रहा उसका बहनोई शान उठा। वह भी चीखने लगा। वहां काफी खून फैला हुआ था।

विज्ञापन

Prayagraj News : नारियल पानी विक्रेता की हत्या के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी । सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। घटना की जानकारी पर डीसीपी यमुनापार दीपक भाकुर व एसीपी अजीत सिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस ने सारिक के बहनोई शान को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पता चला है कि सारिक बरेली से दस दिन पहले ही यहां आया था।

एसीपी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि सारिक के सीने के पास किसी धारदार हथियार हमला किया गया था। उसके चचेरे भाई आकिब खान पुत्र रईस खान की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उसके बहनोई से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में सारिक के बहनोई शान ने कई विरोधाभासी उत्तर दिए हैं। जहां वह सोया था, पास में ही सारिक की नृशंस हत्या कर दी गई और वह जागा नहीं। इन्हीं सब बातों से शान संदेह के घेरे में है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें