फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सीओ ने बाइक सवार को 27 सेकेंड में मारे 15 डंडे, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Sun, 02 Feb 2025 09:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)

सार

वायरल वीडियो शहर के एक पेट्रोल पंप के पास का है, जिसमें देखा जा रहा है कि बाइक पर सवार दो लोग बैरिकेडिंग से आगे जाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी दौरान उसकी पुलिस वाले से बहस हो जाती है। उसके बाद बाइक सवार वहां से बाइक मोड़कर भागने लगता है। तभी एक पुलिस कर्मी चलती बाइक पर ही उसे डंडे मारता है।
विज्ञापन
बाइस सवार को पीटने का वायरल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वसंत पंचमी स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पूरे मेला क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। साथ ही सभी वीवीआईपी पास को रद्द कर दिया गया है। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमेें देखा जा रहा है कि एक बाइक सवार व्यक्ति मेला क्षेत्र में वाहन ले जाने की कोशिश कर रहा है। इस बात से नाराज वहां तैनात सीओ ने बाइक सवार की डंडे से पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सीओ ने महज 27 सेकंड में बाइक सवार पर 15 डंडे बरसा दिए। इसे देखकर लोग सोशल मीडिया पर आरोपी सीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठा रहे हैं।

विज्ञापन


वायरल वीडियो शहर के एक पेट्रोल पंप के पास का है, जिसमें देखा जा रहा है कि बाइक पर सवार दो लोग बैरिकेडिंग से आगे जाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी दौरान उसकी पुलिस वाले से बहस हो जाती है। उसके बाद बाइक सवार वहां से बाइक मोड़कर भागने लगता है। तभी एक पुलिस कर्मी चलती बाइक पर ही उसे डंडे मारता है। इसके बाद वह व्यक्ति पास के पेट्रोल पंप पर रुक जाता है। तभी सीओ वहां पर पुलिसकर्मी के साथ पहुंचते हैं और डंडे से उसकी पिटाई शुरू कर देते हैं।




विज्ञापन

इस दौरान बाइक सवार हाथ जोड़कर पुलिस के सामने गिड़गिड़ाता नजर आया, लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी। वीडियो में यह भी देखा जा रहा है कि जिस वक्त सीओ बाइक सवार पर डंडे बरसा रहे। उसी वक्त एक सिपाही उसके बाइक के अगले टायर की हवा निकाल रहा है। बाइक सवार पर डंडे बरसाने वाले सीओ की पहचान संजय सिंह के रूप में की जा रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर लोग उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, हालाांकि इस तरह के किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।

विज्ञापन

अखाड़े के साधु से भी हुई पुलिस की धक्का-मुक्की

मेला क्षेत्र का ही एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साधु और पुलिस कर्मी के बीच धक्का-मुक्की हो रही है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि एक साधु अपनी कार को बैरिकेडिंग हटाकर आगे ले जाने की कोशिश कर रहा। इस पर वहां तैनात पुलिस कर्मी ने साधु को जाने से रोक दिया। साधु की ओर से आवाहन अखाड़े का हवाला दिया जाता है पर पुलिसकर्मी ने किसी को भी वाहन ले जाने की परमिशन नहीं होने की बात कही। इसके बाद साधु गुस्से में बैरिकेडिंग गिर देता है, जिसे लेकर दोनों में कहासुनी और धक्कामुक्की होती है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें