CMP Students demonstrated against Hyderabad nirbhayakand
- फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। हैदराबाद की घटना और महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रहे अपराध के विरोध में सीएमपी डिग्री कालेज के छात्र-छात्राओं ने बृहस्पतिवार को पैदल मार्च निकाला। लड़कियों के कपड़ों पर उठाए गए सवालों के विरोध में छात्राओं ने जमकर नारेबाजी की। साथ ही महिला चिकित्सक के साथ हुई हैवानियन पर गुस्सा जताया। छात्राओं ने दोषियों को शीघ्र फांसी दिए जाने की मांग की।
छात्र परिषद उद्घाटन समारोह स्थगित
प्रयागराज, 5 दिसंबर। सीएमपी डिग्री कॉलेज में छह दिसंबर को प्रस्तावित छात्र परिषद का उद्घाटन समारोह स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय छात्र परिषद के अध्यक्ष करन सिंह परिहार ने पिछले कुछ दिनों पहले प्राचार्य से हुई वार्ता के आधार पर लिया। करन सिंह परिहार का कहना है कि महाविद्यालय के समस्त विभागों में परीक्षाएं चल रही हैं।
प्राचार्य ने जनवरी में कार्यक्रम कराने को कहा है। उद्घाटन समारोह अब अगले माह होगा। इसके मुख्य अतिथि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह होंगे और कारागारा राज्य मंत्री भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। उधर, छात्र परिषद का विरोध कर रहे सीएमपी छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष मोहम्मद राशिद ने कहा है कि अगर छात्र परिषद के उद्घाटन समारोह की अनुमति दी जाती है तो वे कॉलेज परिसर में आमरण अनशन करेंगे।