बाबा ने मिट्टी में मिला दिया। वहीं मनोज नाम के ट्विटर यूजर द्वारा कमेंट किया गया- ‘बाबाजी का अद्भुत खेल, ना गिरफ्तारी ना अदालत और ना ही जेल, प्रभु से सीधे मिला दिया’। हेमेंद्र त्रिपाठी ने ट्वीट कर लिखा मिट्टी मिलन समारोह। डा. प्राची साधवी ने लिखा विश्वास रखिए यह सिर्फ शुरूआत है, क्योंकि यूपी में बाबा है।
इसी तरह आशुतोष मिश्रा नाम के एक यूजर ने लिखा कि ‘यूपी में बाबा ने बता दिया कि मिट्टी में कैसे मिलाया जाता है’। चंद्रेश सिंह नाम के ट्विटर यूजर लिखते हैं कि ‘मिट्टी मिलन अभियान शुरू हो गया है’। इसी तरह के सैकड़ों कमेंट सोशल मीडिया में लोगों ने कहे। कुछ लोगों ने सदन में सीएम योगी के मिट्टी में मिलाने वाले बयान के वीडियो के साथ अरबाज को अस्पताल ले जाने वाले वीडियो को भी शेयर किया।