फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : सीएम योगी बोले, महाकुंभ दुनिया के सामने यूपी पुलिस की छवि बेहतर बनाने का अवसर

Sat, 07 Dec 2024 10:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सीएम परेड मैदान में स्थित मेला पुलिस लाइन के संकल्प प्रशिक्षण पंडाल में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 2019 कुंभ के दौरान विदेश मंत्रालय की ओर से प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम वाराणसी में आयोजित किया जा रहा था। वहां आठ हजार से ज्यादा मेहमान आए और वह कुंभ में भी आए।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को संबोधित करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ को दुनिया के सामने उप्र पुलिस की छवि बेहतर बनाने का एक अवसर बताया। मेला ड्यूटी के लिए आए पुलिसकर्मियों-अफसरों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2019 कुंभ में पुलिस ने जो मानक गढ़े, अब उससे भी बेहतर करने की जरूरत है। इसके लिए पुलिस से जुड़े सभी संगठनों को बेहतर समन्वय बनाकर तकनीक का उपयोग करते हुए कार्य करना है।

विज्ञापन


सीएम परेड मैदान में स्थित मेला पुलिस लाइन के संकल्प प्रशिक्षण पंडाल में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 2019 कुंभ के दौरान विदेश मंत्रालय की ओर से प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम वाराणसी में आयोजित किया जा रहा था। वहां आठ हजार से ज्यादा मेहमान आए और वह कुंभ में भी आए।

विज्ञापन

पुलिस लाइन में सीएम की बैठक में मौजूद पुलिसककर्मी। - फोटो : अमर उजाला।

संवाद का मौका मिलने पर उनसे मैंने पूछा कि यहां क्या अच्छा लगा। उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता को पहले की तुलना में अच्छा बताया लेकिन कहा कि सबसे अच्छी चीज पुलिस का व्यवहार थी। यह सुनकर लगा कि उप्र की छवि को दुनिया के सामने बेहतर बनाने के लिए हम जो मेहनत कर रहे हैं, वास्तव में हमारी वह साधना अच्छी दिशा में बढ़ रही है। इसलिए पुलिस को अपना व्यवहार अच्छा करने को तैयार करना होगा। पुलिस का व्यवहार आम जन के साथ दोस्ताना होना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें