मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे मुख्यमंत्री पुलिस लाइंस पहुंचेंगे। यहां से सीएम का काफिला लोक सेवा आयोग, धोबीघाट, हीरा हलवाई चौराहा, एजी ऑफिस और इंदिरा मूर्ति चौराहा से सर्किट हाउस तक जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर आगमन को देखते हुए पुलिस लाइन से लेकर सर्किट हाउस तक यातायात व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। करीब तीन किलोमीटर तक इस पूरे रूट पर बैरिकेडिंग के अलावा अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे मुख्यमंत्री पुलिस लाइंस पहुंचेंगे। यहां से सीएम का काफिला लोक सेवा आयोग, धोबीघाट, हीरा हलवाई चौराहा, एजी ऑफिस और इंदिरा मूर्ति चौराहा से सर्किट हाउस तक जाएगा। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे सीएम का काफिला इसी रूट से पुलिस लाइन के लिए वापसी करेगा। काफिला गुजरने के दौरान कुछ देर तक यातायात को रोक दिया जाएगा। इस पूरे रूट पर 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
यातायात प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि यातायात व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जाम की समस्या से निपटने के लिए इस रूट पर पड़ने वाले सभी स्कूल प्रबंधन से समन्वय कर छुट्टी का भी समय बदलने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
सीएम की संभावित समीक्षा बैठक को लेकर हलचल, दिन भर चलती रही तैयारियां
नगर आगमन पर सीएम योगी की संभावित समीक्षा बैठक को लेकर सोमवार को पूरे दिन पुलिस महकमा अलर्ट मोड में दिखा। जून में सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में अच्छा प्रदर्शन न कर पाने के संबंध में आंकड़ों को दुरुस्त करने की कोशिशें चलती रहीं।
सीएम की ओर से शुरू की गई डैशबोर्ड प्रणाली के तहत प्रदेश के 75 जिलों की प्रशासनिक और अन्य जनहित सेवाओं के साथ ही पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को भी 51 बिंदुओं पर परखा जाता है। पिछले माह की रैंकिंग में प्रयागराज प्रदेश के 75 जिलों में से 74वें पायदान पर रहा है। सीएम के कार्यक्रम की सूचना मिलने के बाद सोमवार को अफसरों के कार्यालयों से लेकर थानों तक गतिविधियां तेज रहीं। समीक्षा से पहले पुलिस महकमे में सक्रियता देखने को मिली।
सांसद और विधायकों संग सीएम करेंगे बैठक
मुख्यमंत्री मंगलवार को सर्किट हाउस सभागार में प्रयागराज व विंध्याचल मंडल के सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, सीएम पंचायत चुनाव, विकास कार्य और अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर फीडबैक लेंगे।