फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025: माघी पूर्णिमा कल, नजदीकी घाट पर ही स्नान करेंगे श्रद्धालु; सीएम योगी ने परखी व्यवस्था

Tue, 11 Feb 2025 05:05 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर

सार

मुख्यमंत्री ने अफसरों संग वार्ता में बुधवार को पड़ने वाले माघी पूर्णिमा की तैयारियों की जानकारी लीं। कहा, सनातन को मानने वाला हर व्यक्ति महाकुंभ का हिस्सा बनना चाहता है। उन्हें किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को माघी पूर्णिमा स्नान पर्व की तैयारियों को भी परखा। उन्होंने वसंत पंचमी जैसी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कहा कि ऐसी व्यवस्था की जाए कि श्रद्धालुओं को जाम की वजह से परेशान न होना पड़े।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अफसरों संग वार्ता में बुधवार को पड़ने वाले माघी पूर्णिमा की तैयारियों की जानकारी लीं। कहा, सनातन को मानने वाला हर व्यक्ति महाकुंभ का हिस्सा बनना चाहता है। उन्हें किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
 
सीएम ने कहा, न हो लोगों को परेशानी

श्रद्धालुओं के साथ शहरी भी जाम से परेशान हैं। मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा कि यातायात को लेकर बनाई गई योजना को पूरी तरह लागू किया जाए। माघी पूर्णिमा पर भी अधिक भीड़ का अनुमान है। इसलिए उस दिन भी जोनल प्लान लागू किया जाए। लोग नजदीकी घाट पर स्नान करें ऐसी व्यवस्था की जाए। किसी को परेशानी न हो।
विज्ञापन


योजना बनाकर चालू हों पांटून पुल
मुख्यमंत्री ने पांटून पुलों के संचालन के भी निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए योजना बनाने के साथ उसे लागू करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पांटून पुलों के संचालन को लेकर वसंत पंचमी जैसी व्यवस्था की जाए। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद का कहना है कि मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में सारे इंतजाम किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें