डिप्टी सीएम केशव प्रसाद, ब्रजेश पाठक और मंत्री सुरेश खन्ना और नंदी के साथ सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
महाकुंभ का किया औपचारिक समापन
संगम पर 45 दिनों तक चले महाकुंभ का औपचारिक समापन बृहस्पतिवार को हो गया। महाकुंभ का समापन तो बुधवार को अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि के साथ ही हो गया था। आस्था के इस महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। तरह से माने तो देश के हर दूसरे व्यक्ति ने संगम में स्नान किया है। स्नान के बाद संगम का पवित्र जल भी लोग अपने घर ले गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ का औपचारिक समापन किया।
इसके पहले उन्होंने अरैल घाट की खुद सफाई की और कूड़े को बीनकर डस्टबिन में डाला। साइबेरियन पक्षियों को दाना खिलाया। मां गंगा की पूजा अर्चना की। उनके साथ दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री एके शर्मा, सुरेश खन्ना, राकेश सचान, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, विधायक हर्षवर्धन, सिद्धार्थनाथ सिहं, दीपक पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य, वाचस्पति, सुरेंद्र चौधरी, केपी श्रीवास्तव, पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, महापौर उमेशचंद्र गणेश केसरवानी आदि मौजूद रहे।