12 बिंदुओं पर मांगा फीडबैक
मुख्यमंत्री ने जिला पंचायत से प्रशासनिक अफसरों की कार्यप्रणाली, विकास कार्य, कौशल विकास और जनप्रतिनिधियों की भूमिका समेत 12 बिंदुओं पर फीडबैक एक सप्ताह के भीतर मुख्यमंत्री कार्यालय को फार्म भरकर भेजने के निर्देश दिए। साथ ही सरकार के कामकाज को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी मांगे।
इंतजार करते रह गए ब्लॉक प्रमुख, नहीं मिला संवाद का मौका
वीसी में जिले के 23 ब्लॉक प्रमुख और करीब दो हजार क्षेत्र पंचायत सदस्य भी जुड़े रहे। हालांकि प्रयागराज के किसी ब्लॉक प्रमुख से मुख्यमंत्री की सीधी बातचीत नहीं हो सकी। जबकि अन्य जिलों के कई ब्लॉक प्रमुखों से उन्होंने चर्चा की। उधर एनआईसी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, जिला विकास अधिकारी गोपाल कुशवाहा सहित सभी संबंधित अधिकारी विकास योजनाओं का ब्यौरा लेकर मौजूद रहे।