फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सीएम योगी पहुंचे प्रयागराज, सुरक्षा व्यवस्था का रहा व्यापक बंदोबस्त, पटाखे फोड़ने पर मची खलबली

Sun, 08 Mar 2026 08:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को प्रयागराज पहुंचे। यहां उन्होंने वैवाहिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और वरवधू को आशीर्वाद दिया। सीएम का यह कार्यक्रम पूरी तरह से निजी था। वह मीडियाकर्मियों और स्थानीय नेताओं से भी नहीं मिले।
विज्ञापन
सीएम योगी ने बोट क्लब में जस्टिस समित गोपाल के बेटे की शादी के बाद आयोजित रिसेप्शन में हिस्सा लिया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध से पहले हिरासत में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता


पटाखे फोड़ने पर मची खलबली

सीएम योगी यमुना बैंक रोड पर स्थित त्रिवेणी दर्शन गेस्ट हाउस में आयोजित जस्टिस समित गोपाल के बेटे की शादी के बाद आयोजित आशीर्वाद समारोह में हिस्सा लिया। सीएम के आगमन के आधा घंटा पहले ही यमुना बैंक रोड पर मनकामेश्वर मंदिर मोड़ से ही आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया। लोगों को घरों में कैद कर दिया गया और उनके घरों के बाहर हरा पर्दा और टीन लगा दिया गया। गेस्ट हाउस के आसपास खड़ी भीड़ को भी खदेड़कर अंदर कर दिया गया। योगी के आने के ऐन मौके पर गेस्ट हाउस के सामने मुहल्ले में लगातार तेज आवाज में पटाखे बजने और रॉकेट छुड़ाने पर सीएम की सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारियों में खलबली मच गई। पुलिसकर्मियों ने मुहल्ले में जाकर लोगों को समझाया तब जाकर पटाखे फोड़ना बंद किया गया। इसको लेकर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें