फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाकर आतंकवादियों की ताबूत में ठोकी कील: योगी

Sat, 07 Sep 2019 07:10 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
cm yogi in pratapgarh - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

यूपी के प्रतापगढ़ में योगी आदित्यनाथ ने कई अरब की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने विशाल जनसभा को भी संबोधित किया। संबोधन में योगी ने अनुच्छेद 370 को लेकर अपने मत रखे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 को हटाकर के आतंकवादियों की ताबूत में आखिरी कील ठोकी है। अब जम्मू-कश्मीर का विकास तेजी के साथ होगा। 

cm yogi in pratapgarh - फोटो : प्रतापगढ़
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरोसा दिया है कि एक साल के भीतर प्रतापगढ़ में मेडिकल कालेज का संचालन शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रयास होगा कि अगले सत्र से एमबीबीएस में यहां 100 सीटों पर दाखिले शुरू किए जा सकें। सीएम ने पूर्व की सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि 1947 के बाद यूपी में सिर्फ 12 मेडिकल कालेज थे। 2016 के बाद से हम 15 नए मेडिकल कालेज बना रहे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने दो अरब 18 करोड़ 39 लाख 32 हजार की 165 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। 

cm yogi in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकलांगों को ट्राइसाइकिल और व्हील चेयर वितरित करने के बाद शहर के जीआईसी मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमने प्रतापगढ़ को उसकी पहचान दी। परंपरागत उत्पाद के अंतर्गत आंवले की मार्केटिंग, ब्रांडिंग और पैकेजिंग कर रहे हैं। इससे दूर-दूर तक लोग प्रतापगढ़ के बारे में जान सकेंगे। अब तक जो जातिवाद की राजनीति करते थे वह यहां विकास नहीं ला पाए। गैस, बिजली और मेडिकल कालेज नहीं दे पाए। जब यहां इतनी सारी परियोजनाएं पूरी होंगी तो बड़ा तबका लाभान्वित होगा।

cm yogi in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
सीएम ने कहा कि हमने विकास और योजनाओं का लाभ देने में जाति, क्षेत्र, भाषा और मजहब नहीं देखा। हमने लोगों को जाति के नाम पर नहीं बांटा। जाति के नाम पर नौकरी नहीं दी। अकेले प्रतापगढ़ में ग्रामीण क्षेत्रों में केंद्र  की मोदी और प्रदेश सरकार ने मिलकर 60 हजार आवास दिए हैं। पिछली सरकारें आपके हक पर डाका डालकर स्वयं और रिश्तेदारों के बैंक बैलेंस मजबूत करती थीं। 

cm yogi in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
जातिवाद, क्षेत्रवाद विकृति, विकास में बाधक 
शहर के जीआईसी मैदान में आयोजित सभा के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जातिवाद और क्षेत्रवाद एक तरह की विकृति है। यह विकास में पूरी तरह से बाधक है। ऐसी विकृतियों को समाप्त करना होगा। इसके लिए प्रबुद्धजनों को आगे आना होगा।

cm yogi in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम आनन-फानन में हुआ। कार्यक्रम में औपचारिकताएं निभाने के लिए बिल्कुल समय नहीं दिया गया। यहां तक कि कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह और प्रभारी मंत्री डॉ. नीलकंठ त्रिपाठी को बोलने का मौका नहीं दिया गया। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण को भी संक्षिप्त कर दिया। उनके भाषण के लिए 25 मिनट का समय निर्धारित था, मगर 21 मिनट में ही समाप्त कर दिया। 

cm yogi in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने निर्धारित समय से 41 मिनट की देरी से जिले में पहुंचे। पुलिस लाइन में हेलीकाप्टर उतरते ही वह सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण करने के तुरंत बाद मंच की ओर बढ़े। मंच पर पहुंचने के बाद सांसद, मंत्री, विधायक, पूर्व विधायकों ने गुलाब का पुष्प देकर सीएम का स्वागत किया। मुख्यमंत्री का इशारा देखकर प्रभारी मंत्री डॉ. नीलकंठ त्रिपाठी ने माइक संभाला और बगैर किसी औपचारिकता के कार्यक्रम को आगे बढ़ाने को कहा। सुबह से स्वागत के लिए खड़ीं जीजीआईसी की छात्राओं को निराश होना पड़ा और उन्हें मंच से नीचे जाने को कहा गया।

cm yogi in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
सीएम ने जिले में बिताए एक घंटा 37 मिनट 
मुख्यमंत्री ने जिले में एक घंटे 37 मिनट का समय बिताया। दोपहर 2.26 पर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर वह उतरे। जनसभा में उन्होंने 21 मिनट में भाषण खत्म किया। 25 मिनट की बैठक, दस मिनट में विभागों के स्टाल के निरीक्षण के साथ दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित की। मंच पर लगभग 43 मिनट का समय बिताया। 

cm yogi in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
समय से पहले हो गए रवाना 
जिले में 46 मिनट की देरी से आने वाले सीएम निर्धारित समय से पहले ही चले गए। पूर्व में सीएम का जो कार्यक्रम जारी हुआ था, उसके मुताबिक 1.40 मिनट पर मुख्यमंत्री को बेल्हा आना था और 4.25 बजे लौटना था। मगर वह 4.07 बजे ही लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

cm yogi in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 समाप्त होने पर सीएम ने बेल्हा के लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद पत्र लिखने का आग्रह किया। उन्होंने आंतकवाद के सफाए के लिए समर्थन मांगा। जनता से सवाल किया कि आतंकवाद समाप्त होना चाहिए कि नहीं? इस पर पंडाल में मौजूद जनता ने जोरदार समर्थन किया। शनिवार को जीआईसी में आयोजित रैली में मुख्यमंत्री नेे विकास योजनाओं को गिनाने के  साथ ही जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त करने पर मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा कि जो कार्य आजादी के 70 सालों में नहीं हुआ, उसे मोदी सरकार ने कर दिखाया है। सीएम ने कहा कि अगर आप मोदी सरकार के इस फैसले से खुश हैं तो धन्यवाद पत्र अवश्य भेजें। 

cm yogi in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
प्रतापगढ़ की ऐतिहासिकता भी बताई 
सीएम अपने भाषण में जिले की ऐतिहासिकता बताने से भी नहीं चूके। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाला प्रतापगढ़ अपनी ऐतिहासिकता और पौराणिकता के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है। 

cm yogi in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
मंच से फोटो और सेल्फी लेने में मस्त रहे नेता 
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम कई ऐसे भी नेता नजर आए, जो कभी मंच से फोटो खींचते तो कभी सेल्फी लेते रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान वह अपनी यादों को ताजा रखने के लिए फोटो खिंचवाने में मस्त रहे। नेताजी कभी भीड़ की फोटो खींचते तो कभी मंच में मौजूद नेताओं के साथ सेल्फी लेते रहे। 

cm yogi in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
नारा लगाते-लगाते थक गए नेताजी 
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में नारा लगाने का सिलसिला उस समय प्रारंभ हुआ जब सीएम का काफिला कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा। मुख्यमंत्री मंच की तरफ आने के बजाए स्टालों का निरीक्षण करने और दिव्यांगों को साइकिल बांटने पहुंच गए। इधर मंच पर मौजूद नेता मोदी और योगी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। मुख्यमंत्री को मंच पर आने में लगभग पंद्रह मिनट का समय लग गया, इस दौरान नारा लगाने वाले नेता थक गए। हालांकि मंच पर मौजूद अन्य नेताओं ने माइक संभाला और नारेबाजी करने लगे। 

cm yogi in pratapgarh - फोटो : प्रयागराज
सीएम को चेहरा दिखाने की रही होड़
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में टिकट के दावेदारों को भीड़ जुटाने को कहा गया था। मगर नेताजी भीड़ लाने के बजाए सीएम को चेहरा दिखाने में मस्त रहे। इससे कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। मंच के सामने खाली पड़ीं कुर्सियों को भरने के लिए सीएम के आने के कुछ देर पहले ही पीछे के लोगों को आगे बैठाया गया। 
विज्ञापन

cm yogi in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
होर्डिंग के बहाने शक्ति प्रदर्शन 
सीएम हेलीपैड से एसपी आवास के रास्ते सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। इसलिए सड़क का सफर कम होने के कारण सदर विधानसभा के टिकट के दावेदारों ने इतनी होर्डिंग लगा रखी थी कि आसपास कुछ नहीं दिखाई पड़ रहा था। टिकट के दावेदारों ने सीएम की रैली में भीड़ जुटाने के बजाए होर्डिंग के जरिए ही शक्ति प्रदर्शन किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें