फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण को सीएम का उम्मीदवार घोषित करे भाजपा

Sat, 30 Apr 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
वरूण गांधी - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
अगले साल यूपी में होने वाले चुनाव के लिए वरुण गांधी को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित करने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। वरुण गांधी के इलाहाबाद आगमन के एक दिन पहले भाजपा नेता अजय राय ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मांग की है कि वे उन्हें यूपी में सीएम पद का उम्मीदवार घोषित करे। 
विज्ञापन


प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा नेता अजय राय ने कहा कि वरुण गांधी से पूरे प्रदेश का युवा प्रभावित है। पार्टी अगर उन्हें सीएम का उम्मीदवार घोषित करती है तो निश्चित ही भाजपा दो तिहाई बहुमत से सत्ता में आएगी। इस मौके पर भाजपा नेता अजीत यादव, शुभांशु त्रिपाठी ने कहा कि शनिवार को इलाहाबाद पहुंच रहे वरुण गांधी का जोरदार स्वागत किया जाएगा। बता दें कि वरुण गांधी 30 अप्रैल को एयर इंडिया की फ्लाइट से इलाहाबाद पहुंचेंगे।

यहां सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं से उनकी मुलाकात का कार्यक्रम तय है। शाम को वह प्रयाग संगीत समिति में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। रविवार एक मई को वे सुबह 7.15 बजे एमएलसी डॉ. यज्ञदत्त शर्मा के मीरापुर स्थित आवास जाएंगे। सुबह नौ बजे वे नैनी जेल में बंद पूर्व विधायक उदयभान करवरिया से मुलाकात करेंगे। मुलाकात के बाद वे बारा विधानसभा के शिवराजपुर, कोरांव विधानसभा के गोपाल इंटर कालेज एवं मेजा विधानसभा के शिववंश का पुरा गांव में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को चेक देंगे। उनके पॉलीटिकल सचिव नसीब सिंह ने बताया कि वरुण गांधी एक मई की रात दुरंतो एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें