फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालसन चौराहे पर सीएम का पुतला पुलिस ने छीना, तीन गिरफ्तार

Sun, 13 Aug 2017 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन गैस की आपूर्ति ठप होने से हुई बच्चों की मौत के मामले में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। सीएम और चिकित्सा शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए शनिवार को विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किया। जनवादी छात्र सभा ने जुलूस निकाला। बालसन चौराहे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन करने जा रहे सभा के लोगों ने पुलिस ने रोक लिया। पुतला छीनने के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं जनहित संघर्ष समिति ने दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


जनवादी छात्रसभा ने बच्चों की मौत को सरकार की लापरवाही करार दिया। सीएम का पुतला फूंकने के प्रयास में गिरफ्तार सुनील कुमार यादव, दिनेश जौहरी, अजय प्रकाश सरोज ने संयुक्त रूप से कहा कि सीएम की संवेदनहीनता है कि इस बड़ी घटना के बाद भी वह गोरखपुर नहीं गए। इस मौके पर जुटे लोगों को पुलिस ने खदेड़ दिया। जुलूस और विरोध प्रदर्शन में अखिलेश सिंह यादव, विकास कोल, किंग, अभिषेक, रणवीर यादव, नीरज, मुकेश, संजय, शिवम, बेलाल बागी समेत बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

वहीं जनहित संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रमिल केसरवानी की अगुवाई में जुटे लोगों ने बच्चों की मौत के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि सभी को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा करने वाली सरकार लापरवाह बनी है। इस घटना से साफ हो गया है कि गोरखपुर ही नहीं प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज अनियमितता का शिकार हैं। विरोध करने वालों में शलभ पांडेय, सुनीता गौड़, दिनेश, विजय पटेल, महेंद्र श्रीवास्तव, रोहित, हर्ष केसरी, मुन्ना भाई, शालू, वैभव गुप्ता, राजा मेहरोत्रा, अशोक केसरवानी, विवेक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, मानव एकता संघ के इरशाद अंसारी आदि ने भी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में हुई घटना पर रोष जताते हुए सीएम से इस्तीफे की मांग की है। कहा कि वहां के प्राचार्य और ऑक्सीजन गैस सप्लाई करने वाली एजेंसी मालिक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें