तीन दिनों तक चले हीट वेव के बाद मंगलवार की सुबह कुछ राहत देने वाली रही। हालांकि, दोपहर में फिर सूरज ने अपना तेवर दिखाया और तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया। 12 बजे के बाद फिर गर्म हवाएं चलने लगीं थीं।
तीन दिनों तक चले हीट वेव के बाद मंगलवार की सुबह कुछ राहत देने वाली रही। हालांकि, दोपहर में फिर सूरज ने अपना तेवर दिखाया और तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया। 12 बजे के बाद फिर गर्म हवाएं चलने लगीं थीं। उमस होने की वजह से लोग पसीने से भी लथपथ रहे।
विज्ञापन
रविवार को पारा 45.7 डिग्री तक पहुंच गया था तो सोमवार को भी दिन में तापमान 43 डिग्री के आसपास रहा। वहीं, बुधवार को जिले में कई जगह हल्की बूंदाबांदी और ठंड हवाओं के चलते सुबह ही बादलों ने डेरा डाल दिया। इसकी वजह से दिन भर कड़ी धूप से राहत रही। हालांकि बीच-बीच में सूरज के तल्ख तेवर लोगों का पसीना छुड़ाते रहे। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक ऐसे ही मौसम के आसार हैं। दिन में बूंदाबांदी भी हो सकती है। इस दौरान दिन का तापमान 40 डिग्री से नीचे जाने की भी उम्मीद है।