फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : दो मंजिला इमारत में लगी आग से लाखों के कपड़े जले, चार को सुरक्षित बाहर निकाला

Sun, 15 Sep 2024 06:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कीडगंज के त्रिवेणी रोड शक्ति शाह चौराहा टेलीफोन एक्सचेंज के सामने दो मंजिला इमारत के निचले तल में हरिओम कलेक्शन, त्रिवेणी कंप्यूटर, गीता क्लीनिक आदि दुकानें हैं। रविवार दोपहर करीब तीन बजे बिजली मीटर में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
कीडगंज में कपड़े की दुकान में आग लग गई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कीडगंज के त्रिवेणी रोड शक्ति शाह चौराहा के पास रविवार दोपहर दो मंजिला इमारत में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। बिजली मीटर से फैली इस आग से पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया। आग में कपड़े, कंप्यूटर, फर्नीचर समेत अन्य सामान जल गए। वहीं, घटनास्थल पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

विज्ञापन





विज्ञापन



 

कीडगंज के त्रिवेणी रोड शक्ति शाह चौराहा टेलीफोन एक्सचेंज के सामने दो मंजिला इमारत के निचले तल में हरिओम कलेक्शन, त्रिवेणी कंप्यूटर, गीता क्लीनिक आदि दुकानें हैं। रविवार दोपहर करीब तीन बजे बिजली मीटर में अचानक आग लग गई। धुआं निकलते देख अफरा-तफरी मच गई। मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए प्रयास किया लेकिन आग बुझने के बजाए और भड़क उठी और कपड़े की दुकान हरि कलेक्शन को अपने चपेट में ले लिया। सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 

दुकान संचालक शुभम अग्रहरि ने बताया कि रविवार को माल आया था। इसे लगाने के बाद 10 मिनट के लिए दुकान बंद कर दिया था। इतने में पड़ोसी ने जानकारी दी कि दुकान में आग लगी हुई है। आकर देखा तो पता चला कि बिजली मीटर में आग लगी हुई है। इस आग में तकरीबन 20 से 30 लाख रुपये का नुकसान हो गया है। वहीं, त्रिवेणी कंप्यूटर्स के संचालक नितेश केसरवानी ने बताया कि आग से कंप्यूटर और फर्नीचर को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा गीता क्लीनिक में भी काफी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें