प्रयागराज। रेलवे द्वारा शुक्रवार को चार जोड़ी क्लोन स्पेशल ट्रेन की समयसारिणी जारी की गई। इसमें से दानापुर-बंगलूरू क्लोन स्पेशल प्रयागराज छिवकी से गुजरेगी। बाकी तीन जोड़ी ट्रेनें एनसीआर के अन्य स्टेशनों से गुजरेंगी। बंगलूरू क्लोन स्पेशल ट्रेन का संचालन प्रत्येक सोमवार 21 सितंबर से बंगलूरू एवं प्रत्येक बुधवार 23 सितंबर से दानापुर से होगा। बंगलूरू से गाड़ी संख्या 06509 सुबह आठ बजे चलकर मंगलवार की रात 1.00-1.05 प्रयागराज छिवकी एवं बुधवार सुबह आठ बजे दानापुर पहुंच जाएगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 06510 दानापुर से शाम 6.10 बजे चलकर रात 11.40-11.45 बजे छिवकी एवं अगले दिन शाम 6.20 बजे बंगलूरू पहुंचेगी। इस ट्रेन में 12 कोच थर्ड एसी एवं चार कोच स्लीपर श्रेणी के रहेंगे।