फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मम्फोर्डगंज में दो दुकानदारों में झड़प, तोड़फोड़

Fri, 12 Jan 2024 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नलगंज के पुराना मम्फोर्डगंज में नौ जनवरी को दो दुकानदारों में झड़प हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुराना मम्फोर्डगंज के नन्दलाल की पत्नी गुड्डी देवी ने पंकज, परवेज, पवन और मोनू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट लिखाई है। गुड्डी का आरोप है कि युवकों ने उन पर हमला कर दिया और दुकान का काउंटर तोड़ डाला था। घर में घुसकर मारपीट भी की।
विज्ञापन

दूसरी ओर से सीमा देवी ने निखिल, राहुल व गुड्डी देवी के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें व उनके बेटे को पीटा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें