फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दो पक्षों में मारपीट, 40 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
थरवई थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव में शनिवार को जमीन की रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की तो एक पक्ष के लोगों ने उनके साथ नोकझोंक की। विवाद बढ़ता देख अन्य पुलिसकर्मियों को बुलाया गया। पुलिस के पहुंचने ही आरोपी फरार हो गए। इस दौरान एक पक्ष की तहरीर पर 40 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पैगंबरपुर गांव के शेषधर यादव और शिवमूरत यादव के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। शेषधर का आरोप है कि शनिवार की शाम को शिव मूरत पक्ष के करीब 40 लोग घर पर आए और लाठी-डंडे, सरिया से मारपीट करने लगे। इसी दौरान किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस से आरोपियों की नोकझोंक हुई तो उन्होंने थाने में सूचना दी।
थरवई इंस्पेक्टर संतोष पांडे टीम के साथ पहुंचे और मारपीट करने वालों को खदेड़ दिया। शेषधर यादव की तहरीर पर पुलिस ने राम मूरत, रामबाबू, शिव मूरत सहित 40 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें